Site icon Groundzeronews

*breaking jashpur:- पाठ क्षेत्र में लगातार देखा जा रहा प्राकृतिक का रौद्र रूप,आकाशिय गाज के चपेट में आने से फिर गयी एक कि जान,हर वर्ष दर्जनों की जा रही जान,तड़ित चालक लगाने के नाम पर जनता से किया गया झूठ वादा…..पढिये पूरी खबर*

IMG 20210604 WA0210

IMG 20230801 160826

जशपुर/सन्ना:- जशपुर जिले के सन्ना पाठ क्षेत्र में प्राकृतिक के रौद्र रूप का कहर लगातार देखा जा रहा है।पाठ क्षेत्र में आकाशिय ब्रजपात से अब तक दर्जनों की जान जा चुकी है।इसी बीच पुनः पाठ क्षेत्र के ग्राम खेड़ार से खबर निकल कर आ रही है कि अभी कुछ देर पहले आकाशिय गाज के चपेट में एक मवेशी (बैल) आ गया है जहां बैल की मृत्यु हो गयी।ग्राम पंचायत के सरपंच दिनेश भगत ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर डेढ़ बजे के लगभग बारिश के वजह से बैल पोवाल के मचान के नीच बच रहा था इसी बीच गाज गिरी जिससे बैल की मृत्यु हो गयी है।मवेशी मालिक का नाम राजेन्द्र भगत पिता सिमना भगत है।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिन पूर्व ही पाठ क्षेत्र में गाज गिरने से लगभग आधा दर्जन लोगों के साथ साथ कई मवेशियों की भी मौत हुई थी।वहीं पिछले वर्ष भी इसी तरह पाठ क्षेत्र के सन्ना और बुर्जुडीह के साप्ताहिक बाजार में आकाशिय गाज के चपेट में आने से लगभग दर्जन भर लोगों की मौत हो गयी थी।जिसजे बाद जशपुर विधायक ने तत्काल पाठ क्षेत्र के सभी हाट बाजार में तड़ित चालक लगवाने की घोषणा किया था परन्तु अब तक तड़ित चालक नही लगाया गया जिसके बाद लगातार पाठ क्षेत्र के लोगों के अलावा निरीह जंतुओं का जीवन भी खतरे में है।

Exit mobile version