Site icon Groundzeronews

*Breaking Jashpur : हाथी के हमले में बाल बाल बचा ग्रामीण,घर को किया क्षतिग्रस्त*

जशपुर नगर। हाथी के हमले में ग्रामीण बाल बाल बच गया। धान खाने के चक्कर मे हाथी ने जिस समय घर पर हमला किया,उस समय ग्रामीण गहरी नींद में सोया हुआ था। घटना जिले के नारायणपुर रेंज के कलियां गांव की है।। जानकारी के अनुसार कलियां में बीती रात,दल से बिछुड़ा एक हाथी बस्ती में घुस आया। पेट भरने के चक्कर मे बस्ती में घुस आया। दंतैल ने गोपाल राम के घर को दांत से हमला कर दीवाल को ध्वस्त कर दिया। कमरे में रखे हुए धान की जम कर दावत उड़ाई। इसके बाद हाथी ने बगल के रूम को भी निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सका। जानकारी के लिए बता दें कि बादलखोल अभ्यारण्य को सरकार ने एलिफेंट कॉरिडोर परियोजना में शामिल किया है। इसके तहत अतिकायो के लिए चारा और पानी की सुविधा उपलब्ध करा करते हुए,इन्हें अभ्यारण्य क्षेत्र में बांधे रखना है। लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी अब तक इस परियोजना में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जिले का तपकरा रेंज सबसे अधिक हाथी प्रभावित है। ओड़िसा और झारखंड की अन्तर्राज्यी सीमा पर स्थित तपकरा रेंज में साल भर हाथी डेरा जमाए रहते हैं। इससे जनहानि और संम्पति हानि का आंकड़ा बढ़ रहा है।

Exit mobile version