Site icon Groundzeronews

*Breaking news:- सोशल मीडिया वाला ‘प्यार’ पड़ा भारी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर बिहार ले जाने वाला आरोपी जशपुर पुलिस की गिरफ्त में..!*

IMG 20260316 WA0004

​जशपुरनगर:-सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर नाबालिगों को अपने जाल में फंसाने वाले अपराधियों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नारायणपुर क्षेत्र की एक 16 वर्षीय स्कूली छात्रा को अगवा कर बिहार ले जाने वाले आरोपी अविनाश कुमार साहनी (21 वर्ष) को पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
​स्कूल गई थी बेटी, पर घर नहीं लौटी
​घटनाक्रम की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को हुई, जब प्रार्थी ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को सुबह 9 बजे स्कूल छोड़ा था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। अंततः 23 जनवरी को परिजनों ने थाना नारायणपुर में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात करते देखा गया था, जिसके लिए उसे मना भी किया गया था।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की टेक्निकल सेल और स्थानीय मुखबिरों की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे पता चला कि पीड़िता बिहार के सीतामढ़ी जिले में आरोपी अविनाश के पास है।

​नारायणपुर पुलिस की टीम ने तत्काल बिहार रवाना होकर आरोपी के घर पर दबिश दी। वहां से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया और आरोपी अविनाश कुमार साहनी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया।
​पूछताछ में खुलासा: पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी जान पहचान अविनाश से हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर भगा ले गया, जहाँ उसके साथ शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) भी किया गया।
​कड़ी धाराओं के तहत कार्यवाही
​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:
​BNS धाराएं: 137(2), 87, 61(2), 96
​पॉक्सो एक्ट: धारा 5 एवं 6 (गुरुतर मतिभंग लैंगिक हमला)
​आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
​इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप, प्रधान आरक्षक पुरन चन्द पटेल, आरक्षक अविनाश सोनी, अशोक कंसारी और महिला आरक्षक अलमा खाखा का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version