Site icon Groundzeronews

*ब्रेकिंग:- पत्थलगांव में फिर से हालात बिगड़ने के संकेत, भारी संख्या में जुटे लोग, नगर बंद के बाद नागरिकों ने फिर किया चक्का जाम, भाजपा के दिग्गज नेता पहुंच रहे पत्थलगांव, घायलों को भी मुआवजा दिए जाने सहित अपनी मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन, रणविजय सिंह जूदेव, युवराज यश प्रताप भी हुए रवाना……*

IMG 20211016 122622
पत्थलगांव/जशपुर। प्रदीप सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। पत्थलगांव में एक बार फिर से तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है। दशहरा के दिन एक कार के द्वारा दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे अनुयायियों को रौंदे जाने के विरोध में नगर में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह मृतक गौरव अग्रवाल के अंतिम संस्कार के बाद सारी भीड़ यहां के चौक में इकट्ठा होना शुरू हो गई। जिसके बाद नागरिकों ने चक्का जाम कर सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि घायलों को मुआवजा दिया जाए वही संबंधित पुलिस अधिकारियों को सीधे बर्खास्त करने की मांग नेताओं सहित नागरिकों के द्वारा की जा रही है। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच कर मामले के खुलासे की मांग भी की है।

वही खबर है कि भाजपा के दिग्गज नेता यहां आ रहे हैं। सांसद गोमती साय है, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव सहित युवराज पत्थलगांव के लिए रवाना हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव में अनुयायियों को रौंदे जाने के बाद एक युवक की मौत हो गई वहीं चार लोग को गंभीर स्थिति में रायगढ़ रिफर किया गया है। वही 12 लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद भाजपा के द्वारा जिला बंद का आह्वान किया गया जिसका मिलाजुला असर जिले भर में देखने को मिल रहा है जिला मुख्यालय में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। राजा रणविजय सिंह जूदेव ने बताया कि वे शोकाकुल परिवार एवं पीड़ितजन से भेंट करेंगे और घटना का विरोध करेंगे।

Exit mobile version