Site icon Groundzeronews

*Breking jashpur:-कर्तब्य निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले,अधिकारी,कर्मचारियों को नोटिस जारी,कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण,जिले के सभी चेक पोस्ट पर अधिकारियों को निगरानी रखने के शख्त निर्देश,कहा अवैध धान परिवहन पर होगी कड़ी कार्यवाही..!*

1666946530852

 

 

जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2022/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज दुलदुला और फरसाबहार विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दुलदुला के धान खरीदी केन्द्र दुलदुला, मकरीबंधा, करडेगा तथा चेक-पोस्ट करडेगा और फरसाबहार के धान खरीदी केन्द्र तपकरा एवं कोनपारा का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में किसानों से चर्चा करके पंजीयन की जानकारी ली और छुटे हुए किसानो को 31 अक्टूबर 2022 तक अपना पंजीयन करवाने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुलदुला धान खरीदी केन्द्र में व्यस्था दुरूस्त नहीं होने के कारण नाराजगी जाहिर की और आर.ई.ओ, एस.ई.डी.ओ नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने फरसाबहार विकासखंड के कोनपारा धान खरीदी केन्द्र के आर.ई.ओ. श्री पितांबर पटेल को किसानों का धान पंजीयन में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियो को धान खरीदी केन्द्र में छाया, पेयजल, विघुत आपूर्ति, कम्प्यूटर आपरेटर, फास्टेस्ट बाक्स,बैनर सहित अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं शतप्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं चलेगी अन्यथा कड़ी कार्रवाई की बात की। कलेक्टर ने जिले के सभी 20 चेक पोस्ट पर अधिकारी कर्मचारियों को सचेत होकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए और अवैध धान परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर डॉ. मित्तल ने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र दुलदुला में धान खरीदी के लिए कम्प्यूटर सेट्स सहित अन्य तैयारी अपूर्ण होने के कारण सहायक पंजीयक सहकारी संस्था श्री अनिल कुमार तिर्की एवं नोडल अधिकारी, अपेक्स बैंक मो. ए.के.आजाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही किसानों का सत्यापित आवेदन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी द्वारा समिति को नहीं दिए जाने से किसान पंजीयन में अनावश्यक विलंम्ब होने पर संबंधित अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version