Site icon Groundzeronews

*बकाया बोनस का वितरण कर,भाजपा ने सच कर दिखाया मोदी की गारंटी: सुनिल गुप्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे विकास की नई उचाई छुएगा छत्तीसगढ़ : सालिक साय, कांसाबेल में हुआ 3 करोड़ 69 लाख बोनस का वितरण*

1703510930240

जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के तहत जो भी वायदे पूरे किये थे,वो सभी पूरे किये जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ग्रहण करने के साथ ही,इस दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख से अधिक प्रदेशवासियों को पीएम आवास मिल चुका है। महतारी वंदन योजना,अनुपूरक बजट में शामिल किया जा चुका है। और आज,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को दो साल के बकाया बोनस राशि का भुगतान कर दिया है। उक्त बातें,भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कही। वे कांसाबेल के मंगल भवन में आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के सदस्य सालिक साय भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की छायाचित्र में माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जैन,भूषण वैष्णव,आलोक सारथी,सुदाम पंडा,सूरज साय,केशव पांडे,घनश्याम अग्रवाल,अमित जिंदल,विवेक अग्रवाल,सुभाष चंद्र,हनुमान पारिक,गणेश गुप्ता के साथ हितग्राही किसान,स्थानीय अधिकारी व आमजन शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन की शुरूआत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही हो चुकी है। बीते पांच साल में कांग्रेस के कुशासन के दौरान,छत्तीसगढ़ के विकास को जो नुकसान हुआ है,उसकी भरपाई करते हुए,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश,विकास की एक नई उंचाई को छुएगी। डीडीसी सालिक साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने जिस सपने को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी,उसे पूरा भी भाजपा ही करेगी। प्रदेश के सभी वर्गों का ख्याल सरकार रख रही है। जशपुर के माटीपुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से,जशपुरवासियों का सपना पूरा हुआ है,साथ ही भाजपा ने आदिवासी समाज का मान भी बढ़ाया है। उन्होनें कहा कि दो साल का बकाया बोनस का भुगतान कर,भाजपा ने मोदी गारंटी को सच साबित कर दिया है। आगे भी मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम सरकार करती रहेगी।
*अन्नदाता को 3 करोड़ 69 लाख बोनस का वितरण -*
कांसाबेल ब्लाक में सोमवार को 3 करोड़ 69 लाख रूपये बकाया धान बोनस का वितरण किया गया। सरकारी आंकड़े के अनुसार 2014-15 में 984 किसानों का 1 करोड़ 78 लाख और 2015-16 955 किसानों का 1 करोड़ 91 लाख रूपये का बोनस का वितरण किया गया है।

Exit mobile version