जशपुरनगर। वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस और अयोध्या में राममंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण अक्षत कलश यात्रा का आयोजन पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम छेराघोघरा में किया गया। कार्यक्रम में पत्थलगांव की विधायक गोमती साय,जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता,वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष बलराम भगत,डीडीसी सालिक साय,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह,मंडल दिनेश प्रसाद,विकवेक गुप्ता,रवि यादव,उपेन्द्र नाथ साय,प्रेम साय,रामसेवक हीरामती,दशमत,रोधश्याम,प्रमोद,कृष्णा साय,उर्मिला भगत,चंदन,खिरोधर सहित स्थानीय ग्राम वासी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोमती साय ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम ने जशपुर जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले के जरूरतमंद लोगों के बीच शिक्षा,संस्कार और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होनें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए,कहा कि राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होना पूरे भारतवर्ष के लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होनें कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से 22 जनवरी को अपने अपने घरों में दीपक जला कर,रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने की अपील की। जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि भारतवासियो का दशकों पुराना सपना 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है। इस सपने को साकार करने के लिए ना जाने कितने कार सेवकों ने अपना बलिदान दिया है। वनवासी कल्याण आश्रम का जिक्र करते हुए उन्होनें कहा कि जब लोग जंगल की ओर जाने से कतराया करते थे।ऐसे समय में वनवासी कल्याण आश्रम के स्वयंसेवक,संसाधनों की कमी की परवाह किये बिना,वनवासी बंधुओं के बीच रह कर,उनकी सेवा की। इसकी जितनी सराहना की जाएं कम है। वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष बलराम भगत ने कहा कि कल्याण आश्रम,सेवा और संस्कार का दूसरा नाम है। यहां,स्वयंसेवक नाम या वेतन के लिए नहीं,देश और समाज के उत्थान के लिए काम करते हैं। संसाधन कम हो या ना हो,स्वयंसेवक अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। उन्होनें,22 जनवरी को हर घर में दीया जला कर,भगवान श्रीराम के अयोध्या में विराजमान होने का जश्न मनाने की अपील की।