Site icon Groundzeronews

*बंगाल-असम-पुडुचेरी की जीत पर बगीचा में जश्न: बस स्टैंड पर झालमुड़ी, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव*

IMG 20260504 WA0012

*बगीचा/जशपुर:* पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी जशपुर जिले के बगीचा में भी देखने को मिली। सोमवार शाम 6.00 बजे बगीचा बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत झालमुड़ी के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और “भारत माता की जय” व “जय श्री राम” के नारों से पूरा बस स्टैंड गूंज उठा। उपस्थित लोगों और राहगीरों को मिठाई बांटकर मुंह मीठा कराया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की नीतियों पर जनता की मुहर है। बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा।

इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। पूरे माहौल में जश्न और उल्लास का माहौल रहा।

Exit mobile version