Site icon Groundzeronews

*केंद्र सरकार ने बढ़ाया धान का समर्थन मूल्य, 1940 रुपए की जगह अब किसानों को मिलेंगे 2040 रुपए, बीजेपी किसान मोर्चा ने मोदी सरकार पर जताया आभार…………….*

 

 

जशपुरनगर। केंद्र की मोदी सरकार ने अब किसानों के लिए कई फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का एलान कर दिया है,जिसके बाद किसानोंके चेहरे में खुशी छा गई है। केंद्र सरकार ने धान में 100 रुपए प्रति क्विंटल इजाफा किया है। वहीं खरीफ फसल ज्वार में 232 रुपए, तुअर अरहर में 300 रुपए, मूंग में 480 रुपए, तिल में 523 रुपए और उड़द में 350 रुपए समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा जिससे वे आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होंगे। समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता आयोजित कर बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य शिवनाथ यादव ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की हितैशी सरकार है। वे लघु और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने को लेकर चिंतित है यही वजह है कि धान और अन्य फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे हो गए। इतने वर्षों में देश के किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं जिसका लाभ सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिला है।
कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
प्रेस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ बीजेपी नेता नरेश नंदे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद से किसानों का समर्थन मूल्य तीन साल में तीन सौ रुपए बढ़ाया है गया है लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा यह राशि किसानों को देने से वंचित किया जा रहा है। केंद्र सरकार किसानों को सम्मान निधि के तौर पर हर साल ६ हजार रुपए दे रही है। जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बोनस राशि को भी देने में सवा साल का वक्त लगाते हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा 1000रुपए गोबर टैक्स और 1500 रुपए बारदाना टैक्स वसूला जा रहा है। धान दिसंबर में खरीदी किए जाने की वजह से धान सूख जाता है जिसका नुकसान किसानों को होता है। कार्यक्रम में जशपुर विधानसभा क्षेत्र के किसान मोर्चा प्रभारी आदित्य सिंह जूदेव, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशीष केसरी, जशपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित थे।

Exit mobile version