*जशपुर/छत्तीसगढ़ 21 जून 2026:* छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की ग्राम पंचायत सन्ना, विकासखंड बगीचा में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। सरपंच ने पंचायत सचिव और 3 पंचों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर को 19 जून 2026 को आवेदन सौंपकर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
*शिकायत में किस-किस पर आरोप:*
सरपंच द्वारा SP को सौंपे गए आवेदन में गणेश यादव सचिव, निशांत प्रधान, ब्रजेश गुप्ता उप सरपंच और प्रियान्सु केशरी पर मिलीभगत कर पंचायत कार्यों में अवरुद्ध करने व रिश्तेदारों को लाभ दिलाने के आरोप लगाए गए हैं।
*5 बड़े आरोप जो आवेदन में हैं:*
*1. पंचायत फंड का गबन:* सचिव गणेश यादव पर आरोप है कि ग्राम पंचायत के स्वंय संसाधन से प्राप्त धन राशि को बैंक खाते में जमा नहीं किया गया और न ही कैश बुक का संधारण किया गया। *आरोप है* कि राशि का गबन किया गया।
*2. दबाव में चेक साइन कराना:* सचिव एवं बीडीओली पंच पर मिलकर निर्माण कार्यों की राशि अपने व रिश्तेदारों के नाम से चेक में हस्ताक्षर कराने का दबाव डालने का आरोप है। निशांत प्रधान, ब्रजेश गुप्ता व प्रियान्सु केशरी के नाम पर पूर्व में भी हस्ताक्षर कराए जा चुके हैं।
*3. कोटेशन घोटाला:* 15.06.2026 की मासिक बैठक में प्राप्त कोटेशन की सीलबंद पेटी खोलकर न्यूनतम दर वाले सप्लायर को निरस्त करने का आरोप है। *आरोप है* कि सचिव व उक्त पंचों ने स्वयं के लाभ के लिए बेईमानी की।
*4. वन भूमि पर अवैध कब्जा:* प्रियान्सु पंच पर आरोप है कि सामुदायिक वन पट्टा भूमि पर, जो हाट-बाजार व बस स्टैंड हेतु सुरक्षित है, दो मंजिला भवन बनाकर अवैध कब्जा कर लिया। शिकायत में कहा गया है कि यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के विरुद्ध है।
*5. शासकीय तालाब पर कब्जा:* उप सरपंच ब्रजेश गुप्ता पर पिता के साथ मिलकर ग्राम सन्ना स्थित तालाब पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण का आरोप है।
*सरपंच की मांग:*
आवेदन में निवेदन किया गया है कि आवश्यक जांच कर उक्त व्यक्तियों के ऊपर नियमानुसार आपराधिक प्रकर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। संलग्न दस्तावेजों में बैठक पंजी, पूर्व आवेदन व जांच पंचनामा की छायाप्रति दी गई है।
*स्थिति:* फिलहाल आवेदन SP कार्यालय जशपुर में जांच हेतु लंबित है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

