Site icon Groundzeronews

*इतिहास रचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: छत्तीसगढ़ गठन के 25 साल बाद पहली बार कोई ‘सिटिंग CM’ पहुंचेगा कोतबा…!*

IMG 20251208 WA0001 scaled

( सजन बंजारा की रिपोर्ट )

​कोतबा, जशपुर। जशपुर जिले की नगर पंचायत कोतबा के लिए 24 जनवरी का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर होगा, जब कोई मुख्यमंत्री अपने पद पर रहते हुए कोतबा की माटी पर कदम रखेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।

*​25 साल का सूखा होगा खत्म, टूटेगा रिकॉर्ड..!*

​छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद अब तक चार मुख्यमंत्री— अजीत जोगी, डॉ. रमन सिंह, भूपेश बघेल और वर्तमान में विष्णुदेव साय— प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं। लेकिन कोतबा क्षेत्र के लिए यह विडंबना रही कि आज तक कोई भी मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान यहाँ नहीं पहुँचा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस 25 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।

*​दीपावली जैसा उत्साह, सज रहा हाईस्कूल मैदान..!*

​नगर के हाईस्कूल मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विशाल पंडाल के लिए लोहे के स्ट्रक्चर खड़े किए जा चुके हैं और हजारों की संख्या में कुर्सियां पहुँच चुकी हैं। स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है; लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने की खुशी ऐसी है जैसे बच्चे दीपावली पर नए कपड़े पहनकर और फुलझड़ियाँ जलाकर मनाते हैं।
​कोतबा क्षेत्र लंबे समय से विकास के मामले में खुद को उपेक्षित महसूस करता रहा है। लेकिन अब मुख्यमंत्री के आगमन से उम्मीदों की नई किरण जागी है। माना जा रहा है कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री स्वीकृत
​करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे.इसके साथ ही ​क्षेत्र के विकास के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
​आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

*​सहजता की मिसाल: ‘बगिया’ में मिला था न्योता..!*

​इस दौरे की पटकथा तब लिखी गई जब कोतबा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ मुख्यमंत्री के निज निवास ‘बगिया’ जाकर उन्हें आमंत्रित किया था। अपनी सहजता और सरल व्यक्तित्व के लिए मशहूर विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों के इस प्रेमपूर्ण निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और 24 जनवरी की तिथि नियत की।
​मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल एक प्रोटोकॉल नहीं, बल्कि कोतबा के स्वाभिमान और विकास की नई इबारत है। अब सबकी नजरें 24 जनवरी पर टिकी हैं.जब प्रदेश के मुखिया जनसमूह के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

*​शताब्दी वर्ष और महाराज भोले श्री जी की भविष्यवाणी सच..!*

​बता दें कि इसी माह 5 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक धर्मनगरी के तिलगोड़ा मैदान में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महिला मंडल के तत्वाधान में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन किया गया था। इस दौरान ‘गृहे-गृहे’ अभियान के तहत 108 घरों में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ।
​इसी कथा के दौरान प्रख्यात कथा वाचक महाराज भोले श्री जी ने अपने श्रीमुख से भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि— “निकट भविष्य में कोतबा में अत्यंत ऐतिहासिक और सार्थक परिणाम आएंगे।” आज जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन की आधिकारिक पुष्टि हुई है, तो लोगों में यह विश्वास गहरा गया है कि महाराज श्री की वाणी सत्य सिद्ध हो रही है।

आध्यात्मिक ऊर्जा और राजनीतिक इच्छाशक्ति का यह संगम कोतबा के लिए विकास के नए द्वार खोलने वाला है। महाराज भोले श्री जी की बातों ने इस दौरे को एक दैवीय आशीर्वाद के रूप में स्थापित कर दिया है, जिससे कार्यकर्ताओं और नगरवासियों की खुशियों का ठिकाना नहीं है।

Exit mobile version