Site icon Groundzeronews

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अर्धांगिनी श्रीमती कौशल्या साय श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुई, श्री विष्णु भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की, कुम्हार समाज द्वारा अंकिरा में आयोजित किया गया था श्री विष्णु महायज्ञ*

IMG 20241209 WA0013

जशपुरनगर, 09 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अर्धांगिनी श्रीमती कौशल्या साय आज ग्राम अंकिरा में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुई। उन्होंने पूरे भक्तिभाव और विधि विधान से भगवान श्री विष्णु की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद भक्तगणों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे मन और श्रद्धाभाव से भगवान की पूजा करने से हमारी मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान विष्णु की कृपा से मानसिक शांति मिलती है और हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।
अखिल भारतीय प्रजापति कुम्हार संघ के प्रांत संरक्षक श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि श्री विष्णु महायज्ञ हर साल अलग अलग जगहों पर आयोजित किया जाता है। कुम्हार समाज की उत्पत्ति की याद में महायज्ञ किया जाता है। विष्णु महायज्ञ में अरणीमंथन (ब्रह्मअग्नि) का प्रयोग होता है। इसके बाद भगवाध्वज फहराया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और उड़ीसा की भी इसमें सहभागिता रहती है। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां मौजूद कुम्हार समाज सहित अन्य लोग इस भक्तिधारा में शामिल होकर पुण्यलाभ भी लिया।

Exit mobile version