Site icon Groundzeronews

*नव दुर्गा का स्वागत कर बच्चों ने किया गरबा, डीपीएस प्रायमरी बालाजी व डीपीएस हायर सेकेंडरी में रहा भक्तिमय माहौल*

IMG 20231021 WA0342

जशपुरनगर। शहर में नवरात्रि की धूम मची हुई है। माता के आगमन पर चारों ओर भक्ति का वातावरण है। इसी खुशी के माहौल में शनिवार को यहां के डीपीएस प्रायमरी बालाजी एवं डीपीएस हायर सेकेंडरी में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
डीपीएस प्रायमरी बालाजी में सबसे पहले जगत जननी मां दुर्गा का स्वागत किया गया। उसके बाद स्कूल की डायरेक्टर सुनीता सिन्हा एवं प्राचार्य जयंती सिन्हा ने विधिवत मां की अराधना की। इस मौके पर नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। सभी बच्चों के भोजन ग्रहण करने के बाद गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें भक्ति गीतों पर गरबा करते हुए बच्चे खूब थिरके। प्राचार्य जयंती सिन्हा ने कहा कि बच्चों को त्योहारों व संस्कृति से परिचित कराने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए स्कूल प्रबंधन समय – समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

IMG 20231021 WA0341
*अभिभावक भी रहे भक्ति में सराबोर*

इसी तरह डीपीएस हायर सेकेंडरी में सबसे पहले बच्चों की माताओं ने मां की प्रतिमा और गरबा के सामने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद बच्चों व उनके अभिभावकों ने भी पूरे भक्तिभाव से गरबा किया।

*क्या है गरबा?*

स्कूल की प्राचार्य जयंती सिन्हा ने बच्चों को गरबा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गरबा शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ गर्भ होता है। आरंभ में देवी के निकट सछिद्र घट के गर्भ में दीप ले जाने के क्रम में यह नृत्य होता था। इस प्रकार यह घट दीपगर्भ कहलाता था। वर्णलोप से यही शब्द गरबा बन गया। इस नृत्य की शुरुआत गुजरात से हुई।
उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ एक धार्मिक, बल्कि सामाजिक कार्यक्रम भी है, जिसे मुख्य रूप से नवरात्र के मौके पर किया जाता है।

Exit mobile version