Site icon Groundzeronews

*हेल्थ से जुड़े हेल्प के लिए सीएम निवास बना आशा का केंद्र,दस दिनों में जशपुर सहित प्रदेश भर से आए 15 कॉल,मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सहायता के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम….*

1703391857293

 

जशपुरनगर। बगिया स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सहायता के लिए जशपुर सहित प्रदेश के दूसरे जिलों से लगातार जरूरतमंदों द्वारा कॉल किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में,जरूरतमंदों की तत्काल सहायता के लिए पहल की जा रही है। बीते 48 घंटे के दौरान,सीएम निवास में सहायता के लिए तीन कॉल प्राप्त हुए। पहला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दोकड़ा निवासी सुखराम मोदी के उपचार के लिए उनके परिजनों से सहयोग मांगा था। सीएम निवास ने अधिकारियों से संपर्क कर,तत्काल सुखराम मोदी की उपचार की व्यवस्था की। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए,चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद,बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। इस पर,घायल को अंबिकापुर तक पहुंचाने और अस्पताल में भर्ती कराने की पूरी व्यवस्था की गई। इसी तरह बाइक से गिर कर घायल हुई फरसाबहार ब्लाक के घिंचा निवासी पद्मावती यादव की हालत गंभीर हो गई थी। चिकित्सकों ने उन्हें फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेअंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया था। घायल को अंबिकापुर तक ले जाने के लिए,पद्मावती के परिजनों ने सीएम निवास से संपर्क किया। सीएम निवास की पहल पर,पद्मावती की जान बचाने के लिए तत्काल,एंबुलेंस की व्यवस्था कर,अंबिकापुर रवाना किया गया। इसी तरह ऊपरघिंचा निवासी रहमत राम,को घर में गिरने से सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें गंभीर हालत में अंबिकापुर जिला अस्पताल से रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रहमत की सांस की डोर टूट गई। मृतक के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए,रायपुर से फरसाबहार लाने के लिए परिजनों ने सीएम निवास से सहायता मांगी। सीएम निवास ने,मेकाहारा प्रबंधन से संपर्क कर,निशुल्क शव वाहन की व्यवस्था की। सीएम निवास की संवेदनशीलता और तत्परता से सहायता करने के लिए,आभार जताया है।

*अब तक सहायता के लिए 15 कॉल दर्ज -*

उल्लेखनिय है कि जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बगिया गांव के निवासी और कुनकुरी के विधायक विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते 10 दिनों के अंदर ही,बगिया स्थित सीएम निवास में स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सहायता के लिए जशपुर जिला सहित पूरे प्रदेश से 15 कॉल आ चुके हैं। इन सभी काल को गंभीरता से लेते हुए,सीएम निवास ने पीड़ितों की सहायता के लिए पुख्ता व्यवस्था कर,उन्हें राहत पहुंचाई है।

*स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए सख्ती -*

उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पदभार ग्रहण करने के बाद,प्रदेश के आला प्रशासनिक अधिकारियों की पहली बैठक में ही स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए सख्ती दिया था। मुख्यमंत्री साय ने एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए,सेवा प्रदाता कंपनी को, कॉल मिलने के आधा घंटे के अंदर,मौके पर पहुंचने के सख्त निर्देश दिया है। इसी प्रकार,प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में सस्ती जेनरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। ताकि,जरूरतमंदों को महंगी दवाईयां खरीदने के लिए परेशान ना होना पड़े। मुख्यमंत्री की इस पहल से प्रदेश भर में सुशासन आने की उम्मीद बढ़ गई है।

Exit mobile version