Site icon Groundzeronews

*कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली पर्व की बढ़ाई एवं शुभकामनाएं, कहा दीपावली का पर्व सबके जीवन में खुशहाली एवं आरोग्य लेकर आए…………*

IMG 20221023 WA0136

 

जशपुरनगर। 23 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिलेवासियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली पर्व इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए भगवान की पूजा की जाती है। कलेक्टर ने जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और खुशियां बांटे।

Exit mobile version