जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2021/भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश के तहत् कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। वे इससे पूर्व बीजापुर जिला में कलेक्टर पद पर पदस्थ थे। श्री अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बेच के आई.एस. अधिकारी हैं।
श्री अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यो की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी।