Site icon Groundzeronews

*शीघ्र शुरू होगा छठ घाट में भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण: प्रियवंदा सिंह जूदेव,विधायक रायमुनि भगत ने की 5 लाख रूपये देने की घोषणा….*

IMG 20240103 WA0263

 

जशपुरनगर। शहर के छठ घाट में भव्य सूर्य मंदिर का सालों पुराना सपना जल्द ही आकार लेगा। नगर पालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव ने इसके लिए नए सिरे से पहल की है। बुधवार को उन्होनें इस संबंध में जशपुर की विधायक रायमुनि भगत और छठघाट समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होनें बताया कि शहर के कुमार शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति छठ घाट में भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण हो,यह हम सबका पुराना सपना है। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बीच में,व्यवधान आ जाने से यह काम बाधित हो गया था। अब,इसे नए सिरे से शुरू किया जाएगा। बैठक में शामिल जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में भगवान सूर्य के उपासक श्रद्वालु रहते हैं। उनकी इच्छा के अनुरूप ही सूर्य मंदिर का निर्माण होगा। विधायक ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रूपये का सहयोग देने की घोषणा की। विधायक की इस घोषणा का छठ पूजा समिति ने स्वागत करते हुए आभार जताया है। उल्लेखनिय है कि छठ घाट में भगवान सूर्य मंदिर के निर्माण की मांग शहर में उठती रही है। इसे देखते हुए,शहर के सती उद्यान तालाब में पांच साल पूर्व,प्रियंवदा सिंह जूदेव की पहल पर छठ घाट का विस्तार किया गया था। इस विस्तार के लिए,उन्होनें अपनी नीजि स्वामित्व वाले तालाब में घाट निर्माण की सहमति भी प्रशासन को दे चुकी है। घाट का निर्माण पूरा होने के बाद,सूर्य मंदिर निर्माण की आधारशीला भी रखी गई थी। लेकिन,तकनीकि कारणों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।

Exit mobile version