Site icon Groundzeronews

*फूटे पटाखे, बंटी मिठाइयां, लगे नारे, भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी होते ही जिले के किसानों में खुशी का माहौल, वादों से भाजपा के पक्ष में बना माहौल,देखिए पूरी वीडियो…*

IMG 20231103 WA0088

भाजपा ने घोषणा पत्र किया जारी,किसानों में खुशी की लहर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

कुनकुरी। जिले में तेजी से चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने “मोदी की गारंटी” के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसके बाद जिले भर के किसानों एवं कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह देखा गया। वहीं धान खरीदी के लिए की गई घोषणाओं ने किसानों के चेहरे में भी खुशी ला दिया। जैसे ही घोषणा पत्र जारी हुआ पूरे जिले में उत्साह का माहौल बन गया।जिले के कांसाबेल, दुलदुला, कुनकुरी व नारायणपुर सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।घोषणा पत्र में सबसे बड़ी घोषणा के रूप में किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जिसका भुगतान एक मुश्त किया जाएगा, वहीं प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करना शामिल है। जिसे लेकर किसान काफी खुश हैं। इस बारे में किसान व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गणेश यादव ने कहा कि इस घोषणा पत्र से किसानों में बहुत ज्यादा खुशी का माहौल है। निश्चित रूप से इस बार भाजपा प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। अपनी खुशियों का इजहार करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब हम इन घोषणाओं को जन – जन तक पहुंचाएंगे और पार्टी को जीत दिलाएंगे।
*ये हैं अन्य प्रमुख घोषणाएं*
धान खरीदी के समर्थन मूल्य के अलावा प्रधानमंत्री आवास एवं घर घर निर्मल जल अभियान के अन्तर्गत 18 लाख हितग्राहियों को आवास एवं जल की सुविधा, महतारी वंदन योजना द्वारा 12 हजार रूपये वार्षिक की वित्तीय सहायता विवाहित महिलाओं को देने के साथ अन्य कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

Exit mobile version