Site icon Groundzeronews

*जागरण कर जसगीतों से माता रानी को आज रिझाएंगे भक्त, संगम सेवा समिति में बाहर से आए हुए हैं कलाकार, दुर्गा पूजा की मची है धूम*

IMG 20231021 WA0150

जशपुरनगर। यहां के दरबारी टोली में संगम सेवा समिति द्वारा मां अम्बे की स्थापना की गई है। यहां पंडाल में आकर्षक सजावट की गई है। दुर्गा पूजा के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में शनिवार को सप्तमी में माता का जागरण कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप के संदीप शर्मा अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। वहीं बाहर से आईं नवधा वैष्णव, छोटू देवांगन भी अपने ग्रुप के साथ माता का जसगीत गाकर माता रानी की अराधना करेंगे।


आयोजन समिति ने बताया कि शुक्रवार को बेलवरण कर मां को आमंत्रण दिया गया। सप्तमी को विधिवत पूजा-पाठ कर उन्हें पंडाल में स्थापित किया गया। कल रविवार को माता की जीवंत झांकी प्रदर्शित की जाएगी एवं भक्त धुवन नृत्य के माध्यम से जगत जननी की अराधना करेंगे। इसी तरह नवमी को भक्तिगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


*हर दिन खिचड़ी भोग व भंडारा*

संगम चौक में दुर्गा पूजा के दौरान हर दिन विशेष तौर पर खिचड़ी भोग लगाया जाएगा एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पूरे। चौक को रंगीन विद्युत झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Exit mobile version