Site icon Groundzeronews

*भूलकर भी पितृ पक्ष में नहीं करें इन वस्तुओं का दान, जानिए किन चीजों के दान से मिलेगा शुभ फल…*

IMG 20240917 WA0011

जशपुरनगर। पितृ पक्ष 18 सितंबर से शुरु हो रहा है। हिंदू धर्म में इस पक्ष का बहुत महत्व है। यह अवधि पितरों का श्राद्ध, तर्पण करने की होती है। मान्यता है कि इस समय पितर हमारे आसपास रहते हैं। पितृ पक्ष में दान पुण्य करना बहुत शुभ माना गया है। इससे हमारे ऊपर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। पर इस पक्ष में कुछ वस्तुओं का दान निषिद्ध माना गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस पक्ष में चमड़े से निर्मित जूते, चप्पल, लोहे के बर्तन, सरसों का तेल, नमक, बासी भोजन, पुराने वस्त्र दान नहीं करने चाहिए। इससे अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

पितृ पक्ष में अन्न का दान करना विशेष फलदायी होता है। गेहूं चावल का दान आप चाहें तो कर सकते हैं। इनके अभाव में कोई दूसरा अनाज भी आप दान में दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो सोने का भी दान कर सकते हैं। स्वर्णदान को सबसे उत्तम दान की श्रेणी में रखा गया है। गाय का शुद्ध देसी घी का दान करना भी उत्तम माना जाता है। इस दान को करने से घर में सुख संपत्ति और समृद्धि आती है।

Exit mobile version