Site icon Groundzeronews

*छठ पर्व को लेकर जिले भर में देखी जा रही उत्साह, दुलदुला के छठघाट में पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं सांसद गोमती साय, छठ घाट में पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया अर्ध………….*

1667141230079 1

 

जशपुरनगर।देश भर में इन दिनों छठ पर्व की धूम मची हुई है।वही छठ पर्व को लेकर जिले में भी बड़ी उत्साह देखने को मिल रही है।खास कर छठपर्व झारखंड,बिहार एवं उत्तरप्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है,वही जिले के कई इलाकों में सूर्य देव की अरधाना के लिए व्रत रखकर विधि विधान से पूजा की जा रही है।वही रविवार भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव एवं रायगढ़ सांसद गोमती साय दुलडुला के छठघाट पहुंचे।साथ ही महान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक, सूर्य देव की आराधना के महापर्व छठ पूजा में जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला के छठघाट पहुंच कर छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ दी। तथा छठघाट पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव एवं उपस्थित छठ व्रती बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप, भाजपा नेत्री उमा देवी, दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल साय के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी छठघाट पर उपस्थित रहे।

Exit mobile version