जशपुरनगर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के मयाली में पत्थर खदान में विस्फोट के दौरान हुई छात्रा केश्वरी बाई के स्वजनों को 50 लाख रूपए का मुआवजा दिए जाने की मांग,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने किया है। उन्होनें शुक्रवार को कुनकुरी में,भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आयोजित चक्काजाम आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मयाली में हुई घटना को दुर्घटना को दुखद बताते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में जा कर,प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को,रेवड़ी की तरह बांटते हैं। ताकि,पार्टी के आकाओं को खुश कर सके। यहां,जशपुर में एक गरीब छात्रा ने असमय अपनी जान गंवाई है। पीड़ित परिवार,आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। इसलिए,मृतिका के स्वजनों को 50 लाख रूपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होनें कुनकुरी के विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज पर निशाना साधते हुए कहा कि यूडी मिंज का यह विशेष दायित्व है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए राजी करें। जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को मयाली में पत्थर खदान में विस्फोट के दौरान,छिटके एक पत्थर के टुकड़े की चपेट में आने से छात्रा केश्वरी बाई के सिर में गंभीर चोट आई थी। इससे,उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना के समय,मृतिका,अपनी एक सहेली के साथ मयाली डेम घूमने आई हुई थी। घटना के बाद आक्रोसित लोगों ने स्टेट हाईवे जाम कर,अपना विरोध जताया था। इतना ही नहीं,घटना के बाद ग्राम पंचायत भंडरी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर,पंचायत ने मयाली में संचालित सभी पत्थर खदानों को स्थायी रूप से बंद किये जाने का प्रस्ताव भी पारित किया है। इस बीच,जिला प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते,कलेक्टर डा रवि मित्तल ने दुर्घटनाकारित पत्थर खदान के पट्टे को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही,कुनकुरी पुलिस ने खदान के व्यवस्थापक और विस्फोट करने वाले तकनीशियन के खिलाफ धारा 304 एक के तहत अपराध दर्ज किया है। लेकिन,इस कार्रवाई से ग्रामीण,संतुष्ट नहीं है।
*मयाली दुर्घटना में मृतिका के स्वजनों को पचास लाख मुआवजा दे सरकार – विष्णुदेव साय,कहा संसदीय सचिव यू डी मिंज की तो सरकार में.,पढ़िए पूरी ख़बर……..*

