जशपुरनगर:-ग्राउंड जीरो परिवार की ओर से जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार का प्रमोशन के साथ जशपुर से रायपुर स्थानांतरण होने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
पत्रकारों ने कहा कि श्रीमती नूतन सिदार का तीन साल का कार्यकाल का सराहनीय रहा है। उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और पत्रकारों के साथ बेहतर तालमेल रहा है। उन्होंने ने अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम भेंट मुलाकात में अपना विशेष योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया है।
आपको बता दें कि श्रीमती नूतन सिदार जनसंपर्क विभाग में 2012 से नौकरी में आई है। जशपुर से पहले रायगढ़ में भी सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य किया तत्पश्चात जशपुर में तीन साल सफलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। इनको इनकी कार्य कुशलता के लिए जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी और 15 अगस्त में सम्मानित किया गया है। श्रीमती नूतन सिदार पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री ली है। साथ ही हिन्दी साहित्य में एम ए की डिग्री ली है।
अपने कार्यकाल के दौरान श्रीमती सिदार न केवल प्रशासनिक दायित्व निभाया बल्कि जनसरोकार से जुड़े मामलों में विशेष रूप से पत्रकार परिवार के हितों की चिंता करते हुए स्वयं पहल कर जिले के जरूरतमंद पत्रकारों के परिवारों को राज्य सरकार से आर्थिक सहयोग भी दिलाया।पत्रकारों ने कहा कि जिले में सही मायने में कोई जनसम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति हुई जो जिला प्रशासन और नागरिकों के बीच सेतु का काम करती थी ।

