Site icon Groundzeronews

*मानवाधिकार संगठन का बोर्ड लगा,कर रहे थे गांजा तस्करी,चालीस किलो गांजा के साथ पकड़े गए चार तस्कर*

IMG 20220912 WA0155

जशपुर नगर।ओड़िसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जाने की कोशिश कर रहे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने 41 किलो गांजा जब्त किया है। मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कुनकुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओड़िसा की ओर से दो गाड़ियों में गांजा लेकर तश्कर उत्तर प्रदेश जाने के लिए निकले है। सूचना पर कुनकुरी पुलिस की टीम वाहनों की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान,तपकरा की ओर से आ रहे दो कार,जिनमे एक सफेद रंग और एक काली रंग की थी,को पुलिस के जवानों ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर तस्करों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने गांजा को उत्तर प्रदेश के बरेली ले जाने की बात कही है। तस्करों से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है।
वाहन में मानवाधिकार संगठन का बोर्ड
तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक वाहन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कल्याण संगठन का बोर्ड भी लगा रखा था।। ताकि,जांच के लिए रोके जाने पर रौब जमा कर पुलिस को चकमा दिया जा सके। इस कथित मानवाधिकार संगठन के सम्बन्ध में भी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Exit mobile version