Site icon Groundzeronews

*”ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं…..”, विष्णुदेव साय की सादगी के दीवाने 62 वर्षीय बुजुर्ग अकेले साइकिल लेकर निकल पड़े गांव-गांव, जानिए कौन हैं ये बुजुर्ग, और लोगों को क्या दे रहे हैं संदेश……..*

IMG 20231106 WA0004

कुनकुरी,जशपुर। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव की सादगी और सरल व्यवहार के सभी कायल हैं। पर कुनकुरी निवासी देवनाथ राम की विष्णुदेव साय के प्रति ऐसी दीवानगी है कि वे उम्र के इस पड़ाव में भी खुद अकेले ही साइकिल में भाजपा का झंडा और पोस्टर लगाए निकल पड़े हैं चुनावी रण क्षेत्र में। वे साइकिल से ही पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जा रहे हैं और अपने स्तर पर श्री साय को जिताने की अपील जनता से कर रहे हैं। देवनाथ पूरे निस्वार्थ भाव से विष्णुदेव साय को जिताने के लिए घर-परिवार छोड़कर गांवों में अपनी अपील लेकर घूम रहे हैं।
अपनी इस दीवानगी के बारे में देवनाथ बताते हैं कि विष्णुदेव साय नेता नहीं जनता के सेवक हैं। इतने बड़े नेता होने के बाद भी वे बहुत सरल और मिलनसार हैं। वे काम करने में भरोसा करते हैं, दिखावे में नहीं। वे सच्चे सनातनी हैं, उनके विरोध में खड़े यूडी मिंज तो केवल वोट के लिए हिंदू हितैषी होने का ढोंग करके सबको गुमराह कर रहे हैं।

Exit mobile version