Site icon Groundzeronews

*जिला भाजपा कार्यकारिणी की हुई अहम बैठक, बूथ स्तर की संगठन में मजबूती लाने बनी रणनीति,संगठन सह प्रभारी,सांसद सहित दिग्गज नेता हुए शामिल………..*

1673677122592

 

जशपुरनगर। भाजपा के जिला कार्यकारिणी की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति
जशपुरनगर। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ,आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस बैठक में सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय और जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश आलाकमान द्वारा संगठन को लेकर दिए गए सभी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए गंभीरता से काम करना है। उन्होनें कहा कि जिला से लेकर शक्ति केन्द्र स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है। संगठन के कार्यक्रमों को लेकर कुछ मंडलों में बरती जा रही सुस्ती पर असंतोष जताते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कि संगठन का काम सामूहिक जिम्मेदारी का काम है। इसे किसी एक पदाधिकारी के भरोसे नहीं किया जा सकता है। हम सबकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
इसके बाद उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी मण्डल प्रभारियों से उनके मण्डलों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की।

पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी करने के लिए मात्र 4 से 5 माह का समय ही शेष रह गया है। इसलिए,हम सबको,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में बहुत तेजी से काम करना होगा।

सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर ठोस रणनीति तैयार करने की जरूरत होती है। सांसद श्रीमती साय ने कहा कि बूथ और मंडल स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों व बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय समाज प्रमुखों को आवश्यक रूप में शामिल करना चाहिए। इससे,लोगों का पार्टी से जुड़ाव होगा। अगर,खानापूर्ति के लिहाज से बैठक किया जाएगा,तो इससे अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं होगा।

जिला भाजपा संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने कहा कि आज इस बैठक की उपस्थिति ये इंगित करता है कि हम चुनावी मूड में आगए हैं, और चुनाव लड़ने के लिए हम सब तैयार हैं, हम सबको इस वर्ष होने विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीट जीतनी है।आगे उन्होंने जिले में चल रहे मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जितने भी कार्यक्रम हुए सभी बहुत सफल रहे हैं, इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दिया।इसके बाद उन्होंने आगामी दिनों में किये जाने वाले कार्यक्रम बूथ स्तर पर बूथ कमेटी के साथ मन की बात सुनना, 9वी से 12वी कक्षा के बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा एवं जी20 को लेकर भी निर्देश दिए।

बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने भी संबोधित किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा सांसद गोमती साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, पूर्व विधायक राजशरण भगत,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री भरत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष नरेश साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, शंकर गुप्ता, पुरषोत्तम सिंह ठाकुर, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, जिला मंत्री राजकपूर भगत, देवधन नायक, सुनीति भोय, कोषाध्यक्ष राम गर्ग, कुनकुरी विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, ममता कश्यप, उमा देवी, शारदा प्रधान, केशव यादव, गोपाल राय, देवेन्द्र गुप्ता, शरद चौरसिया, वरुण जैन, संतोष सिंह, गेंदबिहारी सिंह, अनिता सिंह, लालदेव भगत, श्रीनायक मिश्रा, शयमलाल भगत, मनोज भगत, हरिशंकर भगत, गोविंद भगत, ललित नागेश, रामसलोने मिश्रा, मुनेश्वर सिंह केसर, शांति भगत, रीना बरला, विक्रांत सिंह, दीपक चौहान, अंकित बंसल, अरविंद भगत, सज्जू खान, विष्णु सोनी, आकाश गुप्ता, विनोद निकुंज, दीपक सिंह, रविन्द्र पाठक, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, मुकेश सोनी, नमित सिंह, राजकुमार गुप्ता, कृपा शंकर भगत, संतोष सहाय, चरित्र बाबा, राजकुमार सिंह, पिंकी गुप्ता, नीतू गुप्ता, कपिलेश्वर सिंह, अभिषेक गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version