Site icon Groundzeronews

*देश के प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बीजेपी द्वारा चलाया जा रहा है सेवा ही समर्पण अभियान का हुआ समापन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मैनी नदी तट के सती घाट में चलाया सफाई अभियान………..*

 

 

कांसाबेल।भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही समर्पण अभियान का आज समापन हुआ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा पूरे देश भर में राष्ट्रीयव्यापी सेवा ही समर्पण अभियान का आगाज 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाया गया।जिसमें बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग क्षेत्रों सेवा और समर्पण अभियान चलाकर इस अभियान का समापन किया जा रहा है।आज छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने निवास बगिया के मैनी नदी के सती घाट में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई किया गया।साथ ही इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक जन जन तक पहुंचाया।इसके बाद बगिया के श्री फलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साय ने कहा देश के प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर यह अभियान शुरू हुई थी जिसमें पूरे देश भर में यह अभियान चलाया गया जिसका समापन आज किया जा रहा है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व भर में भारत देश का गौरव को बढ़ाया है।प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाएं आज सभी वर्गो के लिए वरदान साबित हो रही है।इस मौके पर दिनेश प्रसाद मंडल अध्यक्ष, महामंत्री रवि यादव , हिरामती पैकरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम यादव ,महामंत्री रामविलास राम, उपाध्यक्ष अर्जुन भगत ,रोशन साय जमुना सिंह, चिंतामणि यादव ,लखन कयता ,मुनु भगत ,शिवनरायन, नवरंग साय ,जुगलकिशोर साय, हरकचंद साय ,साईनाथ राम ,रामगुलाब साय ,रामजीत साय, उदित साय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version