Site icon Groundzeronews

*राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की अपेक्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने जर्नी ऑफ़ सैनिटेशन हाइजीन जोश को पूरे प्रदेश में क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जिले के नवाचार की प्रदेश में हुई सराहना क्रियान्वयन के निर्देश, अब प्रदेश के समस्त जिलों में होगा जोश क्रियान्वयन…*

IMG 20260428 WA0007

जशपुरनगर। मनेंद्रगढ़ की शुरू हुई जर्नी ऑफ़ सैनिटेशन हाइजीन JOSH अब छत्तीसगढ़ के समूचे जिलों में होगी प्रभावी क्रियान्वयन विदित हो कि 5 जनवरी 2026 को खड़गवां से जिले प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम एवं स्वस्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा प्रारंभ की गई जर्नी ऑफ सेनिटेशन हाइजिन जोश के जिले में सकारत्मक परिणामों के फल स्वरूप समूचे छत्तीसगढ़ में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश प्रसारित किए है।
कलेक्टर डी राहुल वेंकट के दिशानिर्देशन में तीनों जनपदों में संस्थागत शौचालय,व्यवसायिक संस्थानों,के साथ व्यक्तिगत शौचालय के उपयोग को बढ़ावा देने एवं युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु जर्नी ऑफ सेनिटेशन हाइजिन की रूप रेखा तैयार की गई
और जिले की प्रबंधन समिति के अनुमोदन उपरांत
क्रियान्वयन शुरू किया गया

200 यूनिट के साथ अर्जित हुई 60000 की राशि
जिला समन्वयव्यक राजेश जैन ने बताया कि स्वच्छता प्रहरी के द्वारा आज तक लगभग 200 यूनिट शौचालयों की सफाई की गई, जिससे लगभग 60000 की अतिरिक्त आय श्रजित की गई
यहां प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है

सफाई के साथ मरम्मत का भी किया जा रहा कार्य
स्वच्छता प्रहरी के द्वारा जहां एक और शौचालयों की सफाई कार्य को बेहतर तरीके सैकिया जा रहा है भी दूसरी और क्षतिग्रस्त एवं अनुपयोगी शौचालयों की मरम्मत कर , जिसमें जाम रुरल पेन, जाम पाइप ,चैंबर टायल्स फिटिंग का भी कार्य किया जा रहा है जिससे
शौचालय स्वच्छ और उपयोगी सिद्ध हो रहे है।

प्रति यूनिट 200 रु लेते है सेवा शुल्क
स्वच्छता प्रहरी अपने श्रम और समर्पण से  हितग्राहियों के शौचालय को बढ़िया तरीके से साफ करके 200 रु की मामूली शुल्क लेते है ।

क्रियान्वयन हेतु
शिक्षा विभाग, पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ आदिवासी विकास विभाग से हुआ अनुबंध
ताकि संस्थागत शौचालय को नियमित रूप से साफ सफाई किया जा सके और छात्र छात्राएं, आम नागरिकों को स्वच्छ शौचालय की उपयोगिता निर्धारित की जा सके

Exit mobile version