Site icon Groundzeronews

*मनोरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा जय श्रीकृष्ण, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का जोश*

IMG 20260906 075001

मनोरा, 4 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम मनोरा में नवयुवा समिति मनोरा के तत्वावधान में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

पोस्ट ऑफिस मोड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में गोविंदा टीमों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और DJ की धुन के बीच युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का रोमांचक प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम स्थल पर लगातार “जय श्री कृष्ण”, “गोविंदा आला रे” और “राधे-राधे” के जयकारे गूंजते रहे। दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ गोविंदा टीमों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजकों ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखना तथा युवाओं में आपसी भाईचारा, एकता और टीम भावना को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों, अतिथियों, प्रतिभागियों और युवाओं का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में अतिथि  जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शांति भगत , अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम लाल भगत, युवा मोर्चा जिला प्रभारी रायगढ़ अभिषेक मिश्रा  , जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा विकास प्रधान , जनपद सदस्य रंजीत भगत , मंडल उपाध्यक्ष सुषमा सिंह , अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष भजूनंदन नायक, कृष्ण कुमार बुनकर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुमताज खान, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बासुदेव राम, मंडल महामंत्री अरविंद सिंह, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर नायक ,मेघनाथ ओहदार, सिया राम भगत युवा समिति में चंदन सिंह,  शिवकुमार सिंह ,निलेश भगत , प्रवीण सिंह, सूरज सिंह, कार्यक्रम के अंत में विजेता गोविंदा टीम  महाराणा प्रताप टीम मनोरा  को प्रथम पुरस्कार  एवं कुम्हारबस्ती की टीम को द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मनोरा में जन्माष्टमी का उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

Exit mobile version