Site icon Groundzeronews

*jashpur breaking :- प्लाईवुड दुकान सहित मकान में लगी भीषण आग,परिवार के सदस्य भी आग के चपेट में आने की आशंका…देखिये वीडियो।*

IMG 20220405 WA0029

बिग ब्रेकिंग..कुनकुरी के दुकान और मकान में एक साथ लगी भीषण आग,कलेक्टर,एसपी पहुंचे मौके पर...

कुनकुरी। जिले की कुनकुरी से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के पूजा प्लाईवुड दुकान में देर रात आग लग गई है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुकान में भारी मात्रा में प्लाईवुड होने से आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुनकुरी के बाजार डांड में स्थित इस इस प्रतिष्ठान के संचालक शिवा कुमार बंग है। दुकान में तड़के 2 से 3 बजे के बीच भीषण आग लगी। चार दमकल वाहन जब तक मौके पर पहुँचे दुकान आग से बुरी तरह लिपट चुकी थी। मलबे में एक महिला के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नही कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही। मौके पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल भी पहुंच गए है।

Exit mobile version