Site icon Groundzeronews

*Jashpur Breaking : अधेड़ पहाड़ी कोरवा ने की आत्महत्या,इस कारण से उठाया आत्मघाती कदम,घटना स्थल पर पहुँची पुलिस की टीम…..अवसाद और मनोरोग पर बढ़ रहे आत्महत्या पर शासन- प्रशासन बेखबर, आत्महत्या के लिए बढ़ रही प्रवृति के लिए जिम्मेदार कौन…..देखिये वीडियो,ग्राउंड जीरो न्यूज में पढिये पूरी खबर*

IMG 20220824 101507

वीडियो देखकर आप भी रोक सकते हैं आत्महत्या:- डॉ धारव, मनोचिकित्सक।।

 

बगीचा,जशपुर। अंधेपन से जूझ रहे एक अधेड़ पहाड़ी कोरवा ने आत्महत्या कर ली। मामला बगीचा थाना क्षेत्र के डुमर पानी के रंगपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार इस गांव का निवासी नावसाय राम उम्र 50 वर्ष लगभग पिता सुंदरा राम जाति पहाड़ी कोरवा ने बीती रात फांसी लगाई है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि मृतक नावसाय राम, पत्नी पुतनि बाई के साथ करीब बीती रात 7:00 बजे खाना खाकर सो रहे थे वही जब बच्चे और पत्नी ने सुबह 5:00 बजे उठकर देखा तो अपने ही कमरे में उसका शव लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि नवासाय राम करीब 5 महीने से देख नहीं पाता था जिस कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना पर बगीचा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी है।

जशपुर जिले में लगातार लोग अवसाद और मनोरोग के कारण आत्महत्या के शिकार हो रहे हैं।वहीं लगातार इस तरह की घटनाओं का लगातार बढ़ना काफी चिंता का विषय है।

Exit mobile version