Site icon Groundzeronews

*राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जशपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, इस तरह से मनाया जा रहा है आजादी का जश्न, डीडीसी सालिक साय हुए शामिल……………..*

Picsart 22 08 14 14 54 17 254

कांसाबेल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्रामीण इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का जश्न मना रही है।रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल दोकड़ा में जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद के अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,तिरंगा यात्रा मुख्य चौक से कांसाटोली होकर मुख्य बस्ती में निकाली गई।इस मौके पर मौन यात्रा भी की गई।तिरंगा यात्रा के पूर्व हिंदू कुल तिलक स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।वहीं टाटीडांड में आयोजित तिरंगा यात्रा में डीडीसी सालिक साय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लहराकर वंदे मातरम एवं अमर शहीद जवानों की बलिदानों को याद करते हुए देश भक्ति गाना के साथ आजादी का जश्न मनाया गया।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा टाटीडांड के मुख्य चौक से स्कूल टोली होकर ऊपर बस्ती तक निकाली गई।गांव के विभिन्न चौक चौराहे,से होते हुए अखरा चौक में यात्रा समाप्त हुई।भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाते भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में निकले।डीडीसी सालिक साय ने बताया कि राष्ट्र के गौरव एवं सम्मान बढ़ाने, देश भक्ति की भावनाओं को विकसित करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।इस मौके पर रवि यादव, भूषण वैष्णव, गौतम यादव, इमाम खान ,रामकुमार रवानी, प्रमोद गुप्ता ,रामविलास राम ,देवदत सिंह ,अटल बिहारी ,अर्जुन भगत ,सरोज यादव, पवन कायता आलेश्वर भगत ,सिवा ,सने भगत, पंकज ,दिलीप ,मुनु ,राधेश्याम,मानेश्वर राम, नंदलाल यादव,परशु चक्रेश सहित टाटीडांड में आयोजित तिरंगा यात्रा में बैकुंठ साय,नरेंद्र यादव, सुखदेव भगत,रामप्रसाद,जगत,बलभद्र भगत,सत्यनारायण भगत,मोहर साय भगत,सुंदर भगत,जनक राम,जनक यादव,पार्थों सिंह, सने राम,राजकुमार एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version