Site icon Groundzeronews

*राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जशपुर को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज तीनों मेडल, जानिए किन खिलाड़ियों ने किया कमाल…*

IMG 20230701 WA0104

जशपुरनगर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इनमे से पांच विद्यार्थियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। विद्यालय के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार रूद्र देव सिंह एवं युवराज सिंह प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किए हैं। वही सृष्टि और आयुष यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा अश्विन कुमार के द्वारा प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया गया। रूद्र प्रताप सिंह अब छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे और जुलाई माह में बंगलुरु में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से पूरा सेजस विद्यालय परिवार हर्षित है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बच्चों को शुभकामना देते हुए उनकी हौसला अफजाई की है। विद्यालय के प्राचार्य विनोद गुप्ता सहित समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन के लिए तथा राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version