Site icon Groundzeronews

*केदार कश्यप आज कुनकुरी विस क्षेत्र में सभा कर भाजपा के पक्ष में बनाएंगे माहौल, भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय को जिताने की करेंगे अपील, पढ़िए कहां होगा कार्यक्रम…*

IMG 20231115 WA0076

कुनकुरी। वोटिंग के लिए अब बस दो दिन बाकी हैं। बुधवार की शाम को चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के अंतिम क्षणों में राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप बुधवार की दोपहर कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। दोपहर 2.40 बजे से 3.20 बजे तक वे चटीडांड में जनसभा लेंगे और मंच से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को विजयी बनाने की अपील जनता से करेंगे। माना जा रहा है कि केदार कश्यप की जनसभा से आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बन सकता है।

Exit mobile version