कोतबा:- कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एंव बिरहोर परिवार के सदस्यों के लिए विकास मेला, शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बुलडेगा में 24 मार्च दिन गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला प्राँगण में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवारों के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवार के सदस्यों के आवेदनों लिया जा रहा है साथ ही उनकी समस्याओं का गंभीरता निराकरण किया जा रहा है।शिविर में 14 विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया। जहां विभागों के अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई एवं उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। शिविर में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा शिविर लगाकर योजना की जानकारी दी गई। वही मंगलम स्व सहायता समुह द्वारा पहाड़ी कोरवा, बिरहोर परिवार विकास मेला ( शिविर )में कोरवा, बिरहोर परिवार की25 महिलाओं को साडी, 29 पुरुषों को लुंगी, गमछा तथा अध्ययन बच्चों को शिक्षण सामग्री जनपद पं. पत्थलगांव अध्यक्ष सुकृत सिंह,जनपद सदस्य श्रीमती संतोष सुकृत सिंह तथा सीईओ आर. आर. पैकरा,सरपंच ग्राम पंचायत बुलडेगा चन्दन सिंह सिदार के कर कमलों से वितरण किया गया। शिविर में पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
*हमेशा मदद के लिये,आगे आती हैं समूह की महिलाएं*
मंगलम स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कोरोना काल के दौरान हजारों लोगों को भोजन सामग्री देकर उनका सहयोग किया था.समूह की महिलाएं जहां ठंड के दिनों में गरीब और असहाय लोगों को गर्म कपड़े बांटकर उनका सहयोग करती है.तो वहीं गरीब और निर्धन छात्रों के स्कूलों में जाकर उन्हें पाठ्यक्रम की पुस्तकें सहित कपड़े वितरित करती आ रही है।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्राची निखाड़े,प्रीति दिलाप अग्रवाल ने बताया कि उनके समूह का गठन इसी उद्देश्य के लिये किया गया है कि वे जरूरतमंदों को उनके आवश्यकता अनुरूप यथा संभव मदद करे.उन्होंने कहा कि यह कार्य करने उन्हें बहुत अच्छा लगता है।