जशपुरनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 106 वें एपिसोड में वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया।इस मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने अपने बूथ बगिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना।उन्होंने बताया की मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की कुछ ही दिनों में दिवाली की त्यौहार आने वाला है,उन्होंने देश वासियों से अपील करते हुए मेड इन इंडिया समान खरीदने की अपील की।इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
*मन की बात– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के “भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय” ने अपने बूथ में कार्यकर्ताओं के साथ सुना………*
