Site icon Groundzeronews

*जगह जगह विराजे माता भवानी, दुर्गा पूजा से क्षेत्र हुआ भक्तिमय, जुट रहे हैं श्रद्धालु……..*

IMG 20231017 WA0012

दोकड़ा। नवरात्र प्रारम्भ होते ही समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।नगर में जगह जगह स्थापित मां दुर्गा के पंडाल में पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।यहां के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड एवं दुर्गा पूजा समिति मंदिर पारा में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। चारों ओर बज रहे मां दुर्गा के भक्ति गानों से पूरा दोकड़ा क्षेत्र गूंज रहा है।पूजा स्थलों पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है।नगर में दुर्गा पूजा को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।सुबह शाम आरती के लिए भक्तों को भीड़ लग रही है। साथ ही क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पूजा स्थल पहुंच कर पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।नगर को पूरी तरह से रंग बिरंगे लाइट एवं आकर्षक दुर्गा पांडाल को सजाया गया है,जिससे दुर्ग पंडाल आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।

Exit mobile version