Site icon Groundzeronews

*ब्राम्हण सामज की बैठक हुई सम्पन्न, मूलचन्द शर्मा बने अध्यक्ष , भागवत मिश्रा एवं अवधेस महाराज बने उपाध्यक्ष…*

IMG 20241110 143627

बगीचा। जशपुर जिले के  बगीचा हनुमान मंदिर में ब्राम्हण सामज की बैठक शानिवार दिनांक 09/ 11/ 2024 को सम्पन्न हुई। जिसमें सामज को मजबूत करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वही सर्व सहमति से मूलचन्द शर्मा को समाज का अध्यक्ष चुना गया वही भागवत मिश्रा एवम अवधेस महाराज को उपाध्यक्ष  बनाया गया। कोशाध्यक्ष कैलास शर्मा, कृष्ण कुमार पांडेय एवम गौतम शर्मा को सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। ताकि ब्राम्हण समाज एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास करा सके।

इस दौरान अध्यक्ष मूलचन्द शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज को मजबूत करने के लिए संगठन की बहुत बड़ी जरूरत है। संगठन की मजबूती से ही समाज को नई दिशा दिया जा सकता है।

इस बैठक में समाज के वरिष्ठ श्री जगदीश पाठक,  सत्यनारायण शर्मा, दिनेश शर्मा,  हरिनारायण शर्मा, अशोक पाठक, रामजीवन शर्मा, बनवारी शर्मा, रमेश उपाध्याय, सुनील शर्मा, ऋषिकेष महाराज, श्रीकांत मिश्रा, जगदीश पाठक, रामस्वरूप शर्मा, रतन शर्मा,सहित समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version