Site icon Groundzeronews

*साहू समाज के सदस्यों ने जिला भाजपा अध्यक्ष और अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय से की सौजन्य मुलाकात*

IMG 20240103 WA0291

जशपुरनगर। जिले के बगीचा तहसील के महादेवडांड़ के साहू समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान साहू समाज के अध्यक्ष शंभु गुप्ता,उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,कोषाध्यक्ष चिंटू गुप्ता,सचिव मनोज गुप्ता,विनोद गुप्ता,सुभाष गुप्ता,शैलेश गुप्ता सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गठित होने के बाद,प्रदेश् में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं मोदी की गारंटी के तहत किये गए वायदों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि सरकार ने कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख से अधिक पीएमआवास को स्वीकृत किया है। किसानों से धान खरीदी की सीमा को 21 क्विंटल बढ़ा दिया गया है। वायदे के अनुसार,किसानों को लंबित बोनस का भुगतान भी कर दिया गया है। उन्होनें कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर सहित पूरा छत्तिसगढ़,विकास की नई उंचाईयों को छुएगा। डीडीसी और भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से जशपुर सहित पूरे प्रदेश में परिवर्तन स्पष्ट दिख रहा है। भाजपा का लक्ष्य व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन कर,केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद वर्गो तक पहुंचाना है।

Exit mobile version