Site icon Groundzeronews

*युध्दवीर को श्रद्धांजलि देने मनोरा और आस्ता में जुटे मोर्चा के युवा, मनोरा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के साथियों के द्वारा मनोरा चौक में और आस्ता के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा आस्ता अटल चौक में युध्दवीर को दी गई श्रद्धांजलि, मौन रखा फिर अमर रहें के लगे जयकारे…..*

मनोरा/ आस्ता :- शुक्रवार शाम मनोरा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के साथियों के द्वारा मनोरा चौक में और आस्ता के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा आस्ता अटल चौक में जशपुर राज परिवार के सदस्य युद्धवीर सिंह जूदेव (छोटू बाबा) के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीपक जलाकर 2 मिनट का मौन धारण कर पुण्य आत्मा की शांति की शांति के लिए सभी युवा साथी एकजुट हुए। साथ ही भगवान अपने श्री चरणों में सर्वोच्च स्थान दें यही कामनाओं के साथ नम आंखो से विनम्र श्रद्धांजली अर्पित किया गया। जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास प्रधान, मंडल महामंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार, सोनू ठाकुर, भगवान दास, मनोज, रंजीत भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोरा श्यामलाल भगत, डीडीसी शांति भगत, भाजपा युवा मोर्चा जिला सदस्य पंकज जायसवाल, विशेष अमंत्रित सदस्य बिरजू ताम्रकार, सौरभ मंडल, नवीन सिंह, उपेंद्र बुनकर, संतोष शाही, बसंत शाही, रामजतन सिंह, डमरूधर बुनकर, मिलन शाही, धर्मेंद्र शर्मा, संदीप तिवारी, चमन तिवारी, मीडिया प्रभारी रवि बड़ाईक, सह मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, अमन ताम्रकार, नंदलाल भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर गुप्ता, भज्जुनंदन नायक एवं समस्त भाजपा के युवा साथी मौजूद रहे छोटू बाबा के सम्मान में कविता, शायरी सुनाई गई और युध्दवीर के जयकारे लगाए गए।

Exit mobile version