Site icon Groundzeronews

*सरबकोंबो संकुल में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन,क्षेत्र भर के संकुलों के विद्यार्थी हुये शामिल,विभिन्न खेलों का आयोजन..!*

InShot 20251108 115227561 1

*जशपुरनगर:-* शासन के निर्देशानुसार बगीचा विकाशखण्ड के ग्राम सरबकोंबो में सांसद खेल महोत्सव में खो खो ,कबड्डी ,100मीटर दौड़, फुगड़ी,जैसे पारंपरिक खेलो में आसपास के संकुल बछराव, भीतघरा , सरबकोंबो के विद्यार्थियों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। इस खेल महोत्सव में जनपद सदस्य श्रीमती प्रियासुरेश जैन, सरपंच शशिकरण एक्का, उपसरपंच सुरेश जैन ,अमृतदास मानिकपुरी,विभिन्न स्कूल से आए प्राचार्य श्री महेश केरकेट्टा, कुमार सायं टोप्पो,सुखेश्वर पंकज, और संकुल समन्वयक शिक्षक गण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम राष्ट्रगीत के साथ मां सरस्वती के पूजन के पश्चात की गई। कार्यक्रम के संबोधन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खेल जीवन में पढ़ाई के साथ बहुत महत्वपूर्ण है।इससे शारीरिक विकास के साथ संगठनात्मक भाव भी जागृत होता है। सुरेश जैन ने कहा कि आज जैसे देश का नाम रोशन महिला क्रिकेटर ने किया है वैसे ही आप सभी भी इस तरह के प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ग्राम देश का नाम रोशन कर सकते है। सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण विकल्प है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत की सरपंच शशि किरण एक्का ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके लिए पुरस्कार की व्यवस्था की। खेल की समप्ति के पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरबकोम्बो के प्राचार्य महेश केरकेट्टा ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि को धन्यवाद ज्ञापित कर बच्चों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए धन्यवाद दिया।

Exit mobile version