Site icon Groundzeronews

*कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई मुहर ,जिलाध्यक्ष नीरज पारीक सहित सैकड़ों बने पदाधिकारी पढ़े पूरी खबर ….*

रायपुर / जशपुर:- छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष
रोहन गुप्ता के द्वारा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन विस्सा द्वारा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई जिसमे जशपुर जिले से युवा कार्यकर्ता नीरज पारीक को जिले से कांग्रेस के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष की बागडोर सोपि गयी है । प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा समस्त पदाधिकारीगण को पूरी ताकत के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती
सोनिया गांधी की भावनाओं के अनुरुप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कांग्रेस की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य सौपा गया है। जिलाध्यक्ष की सूची जैसे ही सोशल मीडिया में नीरज पारीक को सैंकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने बधाई शुभकामनाएं दी है ।

Exit mobile version