Site icon Groundzeronews

*बस्तर को कांग्रेस मुक्त करने,मैदान में उतरे राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णु देव साय, पांच दिन के दौरे के पहले दिन कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना………………*

1 orig 4

जशपुरनगर।प्रदेश में सत्ता की चाभी कहलाने वाला बस्तर संभाग में,विधान सभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओ को साधने के लिए भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय ने कमान सम्हाल लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य बनने के बाद पहली बार बस्तर पहुँचे विष्णु देव साय,दंतेवाड़ा में आयोजित भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ,छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आकंठ तक भ्र्ष्टाचार में डूबी हुई है। अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए कांग्रेस सरकार,प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के सिर से पक्के मकान का अधिकार छीन रही है,छत्तीसगढ़ सरकार। इसका जवाब,प्रदेश की जनता विधान सभा चुनाव में जरूर देगी। इस कार्यक्रम को शिव रत्न शर्मा,लता उसेंडी और महेश गांगड़ा सहित अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

Exit mobile version