Site icon Groundzeronews

*ग्राम सिकिरिमा में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति पुनः बहाल ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद….*

InShot 20240901 193857953

 

जशपुरनगर 1 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सार्थक प्रयास से गांव हो या शहर सभी जगह बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित हो इसके लिए के विद्युत विभाग के द्वारा नई लाइन बिछाने के साथ ही समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर, लगाया जा रहा है।
इसी कड़ी में फरसाबहार विकास खंड के ग्राम सिकिरिमा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया था। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version