जशपुरनगर।अब जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद 2 फरवरी से 10 वीं एवं 12 वीं की कक्षाएं फिर से संचालित करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने ज़ारी किया है।हालांकि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए केवल 50% उपस्तिथि के साथ ही कक्षाएं शुरू की जाएगी।जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है की जिन बच्चों का कॉविड वेक्सिनेसन किया गया है सिर्फ उन्ही बच्चों को शाला में प्रवेश की अनुमति होगी,बिना वेक्सीनेशन के बच्चो का स्कूल में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगी।कक्षा में सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक एक टेबल छोड़कर बैठक व्यवस्था की जाएगी, हेण्डवास एवं साइनटाइजर का प्रयोग करने तथा सभी लोगों को मास्क लगाने की सख्त निर्देश दिया गया है।
