Site icon Groundzeronews

*62 वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की*

IMG 20260221 WA0074

जशपुरनगर, 21 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, शांति और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना भी की।
इस दौरान ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ,बलराम भगत,रवि यादव,बसंत वर्मा,चिंतामणि यादव, रतन यादव,गोविंद यादव,भूपेंद्र यादव,देवदत्त सिंह,देवेंद्र शर्मा ,उमाशंकर सतपथी,जोगेंद्र यादव,दिलीप कश्यप,भवानी मानिक,अजय सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Exit mobile version