Site icon Groundzeronews

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर कामारिमा पोसकट में लगाया गया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति पुनः बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद…*

IMG 20240929 WA0016

 

*जशपुरनगर 29 सितंबर 2024/* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जशपुर हाथी प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसी कड़ी में बागीचा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कामारिमा पोसकट में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version