Site icon Groundzeronews

*भाजपा स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने निजी निवास बगिया में फहराया झंडा….*

IMG 20260406 WA0019

जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने निजी निवास बगिया में पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के मूल सिद्धांतों, राष्ट्र सेवा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो देशहित और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आम जनता की सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला।

Exit mobile version