Site icon Groundzeronews

*राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 81 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश, रन फॉर यूनिटी में जवानों ने विद्यार्थियों के साथ लगाई दौड़, परेड ने किया लोगों को रोमांचित………*

जशपुरनगर। दिनांक 31/10/21 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 81 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजीत की गई। इस अवसर पर जशपुर संकल्प संस्था के विद्यार्थियों के साथ मिलकर 2 किलोमिटर तक रन फॉर यूनिटी के तहत 02 किलोमिटर की दौड़ लगाकर लोगो के बिच चुस्त – दुरुस्त व मजबूत बहने संदेश दिया | इस आयोजन में 81 वी वाहिनी के अधिकारी सहित करीब 60 जवानो ने हिस्सा लिया। शाम को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का भी आयोजन किया गया, जिसमे 81 वी वाहिनी के जवानों ने उत्कृतर परेड कर लोगो को रोमांच से भर दिया। परेड के उपरांत वाहिनी के कमाण्डेन्ट संजीव कुमार ने जिला बल के बैंड वादक बिगुलर को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं आज के दिन के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस पुरे कार्यक्रम में 81 वी वाहिनी के श्री संजीव कुमार कमाण्डेन्ट , श्री गजेन्द्र बहादुर सिंह , उप कमाण्डेन्ट डॉ . बी . के टोप्पो, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित करीब 100 जवानों ने पुरे कार्यक्रम मे बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और लोगो के बिच देश के लिए एकजुटता का संदेश कि दिया।

Exit mobile version