Site icon Groundzeronews

*संघठन विस्तार:-तात्कालीन कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम पैंकरा को जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी,शुभचिंतको और स्वजाति बंधुओं ने दी बधाई..!*

IMG 20221112 WA0268

 

कोतबा,जशपुरनगर:-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जशपुनगर के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने अपने कार्यकारणी का विस्तार करते हुये.पत्थलगांव ब्लॉक से सात शिक्षकों संगठन में स्थान दिया है.जिसमें तत्कालीन कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष उउत्तम कुमार पैंकरा को जिला सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

विदित हो कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का चुनाव पिछले दिनों मयाली डेम कुनकुरी में हुआ। जिसमें पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता को सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष बनाया।जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने अपने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए पथलगाव ब्लॉक से सात लोगों को संगठन में स्थान दिया है सहायक शिक्षको के प्रति निष्ठा रखने वाले सक्रिय संगठन के प्रति समर्पित तत्कालीन कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार पैंकरा को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी है।

श्री पैंकरा ने जिला सचिव की नई जिम्मेदारी को बखूबी से निभाने की बात कही तथा प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवं संगठन के प्रति आभार जताया।

सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रदेश का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन है। इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षकों के लंबित मांग वेतन विसंगति को दूर कराकर उनका सम्मान दिलाना है। इसीलिए इस संगठन का उदय हुआ है।

पिछले तीन वर्षों से लगातार सहायक शिक्षकों के मांगो को शासन प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जा रहा है।
और आगे लड़ाई जारी रहेगा जबतक वेतन विसंगति दूर ना हो।श्री पैंकरा के जिला सचिव बनने पर शिक्षकों ,शुभ चिंतकों एवं स्वजाति बंधुओ ने बधाई दी है।

Exit mobile version